हांगकांग में लगेगा अमिताभ का पुतला

यह पुतला लंदन स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम से तीन माह के लिए लोन पर लाया जा रहा है। इस पुतले को हालीवुड स्टार जॉनी डेप और एंजेलिना जोली के समीप रखा जाएगा।
करीब सौ से ज्यादा फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके अमिताभ बच्चन ने सन 2000 में रिकार्ड बनाया था जब पहले भारतीय, एशियाई के रूप में लंदन स्थित मैडम तुसाद के संग्रहालय में उनका मोम का पुतला लगा था।
हांगकांग संग्रहालय के महाप्रबंधक ब्रेट पिजन ने बताया कि भारतीय फिल्मी सितारों की बहुत ज्यादा मांग है, इसी क्रम में अमिताभ बच्चन का पुतला यहां लाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











