रीमेक नहीं पसंद : बिग बी

लेकिन बिग बी रीमेक फिल्मों में न तो काम करना पसंद करते हैं और न ही उनकी कंपनी रीमेक फिल्मों का निर्माण करना पसंद करेगी। यह बात खुद अमिताभ बच्चन ने बातचीत के दौरान कही है कि उन्हें रीमेक फिल्मों में काम करने में मजा नहीं आता। हां अगर कोई और बना रहा है तो मैं उस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। लेकिन मेरे लिए ओरिजनल का मतलब ओरिजनल ही होता है।
मैं मौलिक चीजों में ही विश्वास करता हूं, अभिषेक को भी रीमेक फिल्मों में काम करना पसंद नहीं।लेकिन मुझे यह भी नहीं पता कि भविष्य में हो सकता है कि अभिषेक को रीमेक फिल्मों में काम करना भी पड़े। लेकिन मेरी और उनकी यही कोशिश होती है कि हम रीमेक फिल्मों में काम न करें। आप गौर करें तो मेरे दौर में लोग दिलीप कुमार को देवदास मानते थे। आज के जेनरेशन जानते ही नहीं कि दिलीप कुमार पर आधारित कोई देवदास बनी थी। उन्हें तो शाहरुख खान याद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











