जब छोटे डॉन को बड़े डॉन ने दिये ऑटोग्राफ
मुंबई। मौका था हिंदी सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के एक फोटोशूट का। इस मौके पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और दिलीप कुमार एकत्र हुए। जिस पर छोटे डॉन शाहरूख ने बॉलीवुड के बड़े डॉन अमिताभ से 'डॉन' फिल्म के पुराने पोस्टर पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा, जिस पर अमिताभ खुशी से तैयार हो गये।
अमिताभ ने इसकी जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा है कि अब पुराने फिल्म पोस्टर गायब होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि 1978 में रिलीज हुई अमिताभ की सुपर हिट फिल्म डॉन की रीमेक फरहान अख्तर ने बनाई थी। जिसकी मुख्य भूमिका में शाहरूख थे। फिल्म के डॉयरेक्टर भी फरहान ही थे।
शाहरूख द्वारा अभिनीत 'डॉन' फिल्म ने भी अच्छा व्यवसाय किया था। जिसके बाद इसका सीक्वेल भी बना और सफल रहा।


Click it and Unblock the Notifications
