असली जीवन में जिनी बने बिग बी

अमिताभ को ड्रेस के चमकते रंग से आपत्ति थी। उनका कहना था कि इतनी चमकते रंग में गाने की शुटिंग होगी तो गाना अच्छा नही बनेगा। जिससे फिल्म के पहले ही प्रोमों का असर गलत पड़ेगा।
अमिताभ की इस बात से युनिट के लोग प्रभावित हो गए पर सवाल था कि गाने की शुटिंग को बीच में रोकना पड़ा। जिससे निर्माता सुजोय घोष परेशान हो गए।
फिर अमिताभ ने ही रास्ता सुझाया कि उनके पास भी एक ऐसा सूट है जिसको पहनकर गाने की शुटिंग की जा सकती है। गाने की शुटिंग खत्म होने के बाद निर्देशक की जान में जान आई।
सुजोय ने इस बारे में कहा, '' अमिताभ हमारे लिए असली जेनी बनकर आए उनके पास फिल्म को लेकर काफी जानकारी होती है जैसे ही उन्होंने गाने की शुटिंग के लिए लाए गए कपड़ों को देखा तो मेरे पास आकर बोले कि इसमें गाने की शुटिंग करने के बाद गाना अच्छा नही बनेगा।''


Click it and Unblock the Notifications