पटकथा के चयन में सजग नहीं अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "अब मैंने मेरी मेज पर इकट्ठी हो रही पटकथाओं को पढ़ना शुरू किया है। मैंने भावी फिल्मकारों की विभिन्न प्रस्तुतियों को दृश्य रूप में अनुभव करना शुरू किया है।" वह कहते हैं, "मैंने युवा फिल्मकारों में सफलता की ख्वाहिश और कुछ अलग करने के उत्साह को देखा है। मैंने उनमें वरिष्ठ कलाकारों और उनके स्वयं के सपनों के प्रति सम्मान देखा है और मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।"
उन्होंने कहा, "उनके प्रस्ताव ठुकराने में मुझे दर्द होगा। मैंने एक बार में कई प्रस्ताव स्वीकार किए हैं। मैंने इन प्रस्तावों को उनकी पटकथा के लिए नहीं बल्कि फिल्मकारों के स्नेह और अभिवादन के लिए स्वीकार किया है।" वह कहते हैं, "आप में से कई लोग मुझे सुझाव देते हैं कि मुझे पटकथाएं चुनने के लिए अधिक सजग और सावधान होना चाहिए लेकिन किसी के उत्साही सपनों को बिगाड़े बिना कोई सजग कैसे हो सकता है। इसलिए मैं परिणामों की चिंता किए बिना प्रस्ताव स्वीकार कर लेता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











