सिख धर्म की ओर खिंच रहे अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "अभिषेक पवित्र अमृतसर शहर में 'बिंगो' की शूटिंग कर रहे हैं और उनकी बहन श्वेता भी उनके साथ हरमिंदर साहेब में मत्था टेकने और प्रार्थना करने के लिए वहां पहुंची हैं। मैं भी ऐसा करना चाहता था लेकिन नहीं कर सका। हालांकि मुझे जल्दी ही समय मिल जाएगा या फिर जब समय आएगा तो हमें अपने आप वहां से बुलावा आ जाएगा।"
अमिताभ की मां तेजी बच्चन सिख थीं
अमिताभ कहते हैं, "मेरे अंदर सिख लहू है और मुझे इस बात पर गर्व है। यह थोड़ा अजीब है लेकिन पिछले कुछ महीनों से मैं सिख संबंधों की ओर आकर्षण और रुचि महसूस कर रहा हूं और उनमें कुछ महत्व पाना चाहता हूं और मुझे लगता है कि मैं इस ओर खिंच रहा हूं।"
अमिताभ कहते हैं कि वह हमेशा गुरू नानक की तस्वीर वाले दो लॉकेट पहने रहते हैं और उनके पास सभी गुरुओं की तस्वीरें हैं। निर्देशक राज कंवर द्वारा दी गई इन तस्वीरों को अमिताभ ने अपने पूजा घर में रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











