कुछ ही घंटों पहले हुई है अभि-ऐश की शादी : अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "बुधवार को अभिषेक और ऐश्वर्या की विवाह की सालगिरह है। मैं उन्हें पहले ही बधाई दे चुका हूं। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनके विवाह को चार साल हो गए। उनके विवाह का सारा उत्साह, मेहमानों की चहल-पहल, शादी की तैयारियों की यादें मेरे दिमाग में इतनी ताजा हैं कि लगता है कुछ घंटे पहले ही यह सब कुछ हुआ है।"
अभिषेक के उनकी आने वाली फिल्म 'दम मारो दम' के प्रचार में व्यस्त होने की वजह से उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। फिल्मोद्योग के दोस्तों ने भी बॉलीवुड की इस हसीन जोड़ी को सालगिरह पर ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। 'दम मारो दम' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले दक्षिण के अभिनेता राणा दग्गुबति और अभिनेता विवेक वासवानी ने अभिषेक, ऐश्वर्या को बधाई दी है।
abhishek bachchan aiswarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय ब्लॉग शादी blog marriage


Click it and Unblock the Notifications