ट्विटर पर एक और अमिताभ

amitabh-bachchan
अक्सर आपने फिल्मों में देखा है कि दो व्यक्ति एक-दूसरे के हमशक्ल है, लेकिन रीयल लाइफ में इस बात पर यकीन करना थोड़ा सा मुश्किल है। लेकिन ऐसा हुआ है, नहीं कोई अमित जी का हमशक्ल नहीं पैदा हो गया बल्कि उनकी प्रोफाइल का नकलची पैदा हो गया है।

दरअसल माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर किसी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल की तरह ही उनके नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाया है, जिसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। इसमें उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसे खुद अमिताभ ने अपने प्रोफाइल में लगाया है। इससे खुद अमिताभ भी चौंक गए।

देखें : रिया सेन का हॉट फोटोशूट

अमिताभ ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा, "ट्विटर पर मेरे नाम से एक एकाउंट बनाया गया है। बनाने वाले ने मेरी उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसे मैंने अपने प्रोफाइल में लगाया है। दोनों प्रोफाइल एक जैसे दिखते हैं।" वैसे बिग बी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले ने इस बारे में अमिताभ को जानकारी भी दी।

उसने ट्विटर पर अमिताभ को भेजे संदेश में कहा, "सर, मैंने आपकी नकल की है। अगर आप मेरे प्रोफाइल को देखेंगे और पोस्ट पढ़ेंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।"

देखें :शाहिद-करीना की करीबियां बढ़ीं

अमिताभ ने इस बारे में कहा, "मेरे जैसा प्रोफाइल बनाने वाले ने मुझे खुद इस बारे में बताया। उसने पूरी निष्पक्षता दिखाई है। यह अच्छी बात है।"गौरतलब है कि अमिताभ के नाम से बने इस फर्जी प्रोफाइल को फॉलो करने वालों की संख्या भी 1,000 को पार कर गई है। दूसरी ओर अमिताभ के असली प्रोफाइल को फॉलो करने वालों की तादात तीन लाख से अधिक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X