कुछ देर गिरफ्तार हुए अमिताभ

अमिताभ को मुम्बई पुने जेट एयरवेज से पुने जाना था एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग के दौरान बैग में बंदूक पाया गया जिसका नम्बर जब लाइसेंस के नम्बर से अलग था।
विमानन विभाग में लाइसेंस युक्त बंदूक ले जाया जाने की आज्ञा होती है। लकिन जब अमिताभ का लाइसेंस नम्बर मैच नही हुआ तो उन्हें थोड़ी देर के लिए गिरफ्तार किया गया।
बाद में बच्चन में अपनी बंदूक अपने सिक्यूरिटी को सौपा और बिना बंदूक लिए पुणे चल गए।
वही एयरपोर्ट के पुलिस विभाग ने विमानन विभाग के खिलाफ इस बाबत पत्र भेजा कि अमिताभ के खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नही हुयी और वे बिना सूचित किए कैसे चले गए।
जेट के एक कर्मचारी ने इस सम्बन्ध में कहा कि जब पुलिस को कोई रिपोर्ट नही लिखवाई गयी तो फिर उन्हें सुचित करने का सवाल ही नही उठता है।
गौरतलब हो कि जब से मुम्बई में हमले हुए है तब से अमिताभ ने बंदूक रखना शुरू कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications