अमिताभ और दीपिका की डिनर डेट!

Amitabh Bachchan and Deepika Padukone
बैंगलोर। अमिताभ बच्चन के साथ डिनर पर जाना बहुत बड़ी बात है। सिर्फ आम इंसान के लिए ही नहीं बल्कि किसी बॉलीवुड सेलीब्रिटी के लिए भी अमिताभ के साथ कुछ समय व्यतीत करना किसी उपलब्धि से कम नहीं। ये उपलब्धि हासिल करने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की कॉकटेल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोन हैं। दीपिका ने बताया है कि इस वीकेंड वो और अमित जी साथ में डिनर करेंगे।

दीपिका पादुकोन और अमिताभ बच्चन ने फिल्म आरक्षण में बाप बेटी का किरदार निभाया और उस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच एक बहुत ही स्पेशल रिश्ता बन गया बिल्कुल जैसा एक बाप और बेटी में होता है। दीपिका और अमिताभ हाल ही में एक ही स्टूडियो में शूट कर रहे थे दीपिका अपनी फिल्म रेस 2 की शूटिंग कर रही थीं और अमिताभ एक विज्ञापन की। दीपिका ने पर्सनली जाकर अमिताभ को ओलम्पिक गोल्ड क्वेस्ट के सम्मान समारोह में आने के लिए धन्यवाद दिया।

असल में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि वो देश में खेलों को हर तरह से सपोर्ट करेंगे और उनकी इस बात को जानकर ओजीक्यू ने उन्हें अपने समारोह में भाग लेने के लिए एक मेल लिखा। उन्होने दीपिका को भी इस समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया। इस समारोह में ओजीक्यू ने मुंबई में ओलम्पिक में जीत दर्ज कराकर आए खिलाडियों का सम्मान किया। अमिता तो इस समारोह में उपस्थित हुए लेकिन दीपिका नहीं जा सकीं। दीपिका ने बताया "उन्होने (अमिताभ बच्चन) ने तुरंत ही रिस्पोंड किया जबकि उन्हें बहुत कम समय दिया गया था। अमित जी तो उस समारोह में चले गए लेकिन मुझे राम लीला के निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी में के प्रीमियर में भाग लेना था इसलिए में नहीं जा सकी।"

अमित जी ने दीपिका से कहा "मैं पूरी तरह से तैयार होकर आपके साथ डिनर के लिए आया था लेकिन आप वहां थी हीं नहीं।" तो दीपिका ने कहा "सर इस वीकेंड मैं और आप अकेले डिनर पर जाएंगे।" दीपिका ने अपनी जिंदगी में बच्चन फैमिली के बहुत ही महत्वपूर्ण होने की बात कहते हुए कहा बच्चन मेरी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण जगह रखते हैं। एक बार आप किसी के साथ पिता और बेटी का किरदार निभा लेते हैं तो आप उम्र भर उस इंसान के साथ एक रिश्ते में बंध जाते हैं। मुझे याद है कि मेरे नये फ्लैट में जया जी और अमित जी पहले मेहमान थे। जया जी ने मेरी फिल्म के बारे में पूछा और कहा कि मै उन्हें उनकी बेटी की याद दिलाती हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X