स्लमडॉग.. पसंद नही आई बिग बी को

डैनी बायल के निर्देशन में बनी फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर को भले ही प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से नवाजा गया हो लेकिन फिल्म से बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बिल्कुल प्रभावित नही हुए है।
अपने व्लाग के ताजा अंक मे बिग बी ने निर्देशक डैनी बायल पर भारत की गरीबी को मुख्यतया दिखाने के लिए गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि डैनी बायल ने भारत के बारे में पश्चिमी मानसिकता से ग्रसित होकर ही फिल्म बनाई है।
सुपरस्टार ने लिखा है कि स्लमडॉग मिलिनयर से भारत की छवि तीसरे दूनियां के उन देशों के रूप में उभर कर आती है जहां बहुत गंदगी है, गरीबी है, भुखमरी है। इस बात से किसी भी देशवासी को दुख पहुंचेगा। गरीबी और भूख की समस्या विकसित देशों में आज भी विद्यमान है। इस फिल्म को केवल इस रूप में देखना चाहिए कि इसको एक भारतीय ने लिखा जिस पर एक विदेशी ने फिल्म बनाई। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहुंच के रूप में नही देखाना चाहिए।
यही नही इस फिल्म में अनिल कपूर ने कौन बनेगा करोड़पति के मेजबान की भूमिका निभाई है जो बिग बी द्धारा स्टार प्लस पर निभाए गयी भूमिका से एकदम अलग है। जहां अमिताभ शांत और भद्र भाषा का प्रयोग करते है वही पर अनिल एक अहंवादी और एक गरीब प्रतिभागी से गंदे मजाक करते हुए दिखाई देते है।


Click it and Unblock the Notifications