अमिताभ को 2009 का क्रिस्टल पुरस्कार

विश्व आर्थिक मंच की ओर से स्विटजरलैंड में किए जाने पुरस्कार के आयोजन समारोह में 31 जनवरी 2009 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मल्लिका साराभाई भरतनाट्यम के साथ साथ कुचीपूड़ी की भी कुशल नृत्यांगना है।
कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अमिताभ और मल्लिका को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। क्रिस्टल पुरस्कार उन व्यकितयों को प्रदान किया जाता है जो अपने कला और संस्कृति के जरिए वैश्विक स्तर पर शांति और सदभावना लाने का प्रयास करते है।
विश्व आर्थिक मंच के प्रांगण में वैश्विक स्तर की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाता है। इस अवसर पर विश्व के सभी क्षेत्रों से सम्बन्धित व्यक्ति आकर महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करते है।
अमिताभ ने इस पुरस्कार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मंच पर आकर पुरस्कार प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है, जहां पर विश्व स्तर के राजनीतिज्ञ, व्यवसायी व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित होते है।


Click it and Unblock the Notifications











