प्राण की बीमारी पर नाराज हुए अमिताभ
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय मीडिया वालों पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा है कि मीडिया बस अंधा-धुंध खबरें छाप देता है वो भी बिना खबरों की सत्यता जाने। उन्हें उस समय बहुत दुख हुआ जब उन्होंने कुछ जगह पढ़ा कि बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्राण की हालत चिंताजनक है और वो अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। वो तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे और प्राण साहब से मिले। वो मामूली बीमारी से ग्रस्त हैं, वो पूरी तरह से ठीक हैं।
अमिताभ ने प्राण के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान प्राण और अमिताभ ने आपस में मजाक भी किया और पुराने लम्हों को याद भी किया। अमिताभ ने यह सारी बातें ट्विटर पर लिखी हैं।
अमिताभ ने आगे लिखा है कि मीडिया संगठनों को इस तरह की बातों से बचना चाहिए क्योंकि इससे प्राण जी के चाहनेवालों की भावनाएं आहत होती है भगवान प्राण साहब को लंबी उम्र दे। जानकारी के लिए मैं बताना चाहूंगा कि प्राण साहब को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
गौरतलब है कि सोमवार को अचानक खबर आयी कि प्राण साहब को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। हालांकि उनके परिवार वाले इस विषय पर कुछ कह नहीं रहे हैं लेकिन प्राण साहब की हालत ठीक नहीं है ऐसा अस्पताल के प्रवक्ता कह रहे थे।

Click it and Unblock the Notifications












