बिग बी ने सबको पीछे छोड़ा!
अमिताभ बच्चन ने जब सन् 2000 में स्टार प्लस पर कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी की थी तो उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह शो काफी हिट रहा था। बिग बी दुबारा बिग बॉस 3 की मेजबानी के लिए हाजिर है।
खबर है कि अमिताभ को बिग बॉस के प्रति एपिसोड के लिए 1.5 करोड़ रूपए मिले है। शो के 84 एपिसोड बनाए जाएंगे। अब तक के टेलिविजन के इतिहास में किसी को इतना पैसा नहीं दिया गया है। जब शाहरूख खान ने पांचवी पास वाला शो किया था तब उन्हें प्रति एपिसोड 1 करोड़ रूपए ही मिले थे।
वही खतरो के खिलाड़ी लेवल 2 के लिए अक्षय कुमार भी 1 करोड़ के आसपास ही पैसा ले रहे है। अगर सलमान की बात करें तो वो भी 10 का दम के लिए 1 करोड़ के आसपास ही ले रहे है।
तो फिर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड शहंशाह बिग बी को मात देने की हिम्मत किसी में भी नहीं है।
10 का दम 10 ka dum akshay kumar amitabh bachchan अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन बिग बॉस 3 शाहरूख खान सलमान खान bigg boss 3 salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications