अमिताभ बच्चन अपनी शादी का कार्ड देख लगे शर्माने, 51 साल पहले निमंत्रण में पिता ने लिखवा दी थीं ये लाइनें...

Amitabh Bachchan's wedding card surfaced: मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं। आए दिनों शो से उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वह कंटेस्टेंट के साथ हंसी मसाक करते नजर आते हैं तो कभी सस्पेंस के सवाल पूछते दिखते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसने खुद अमिताभ बच्चन को अचंभे में डाल दिया है। दरअसल इस बार शो का कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि आमिर खान और उनके बेटे जुनैद हैं।
आमिर खान ने शो में आते ही कुछ ऐसे सबूत पेश किए हैं जिसे देख खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। आमिर खान शो में ही अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या आपको अपनी शादी की तारीख याद है। इसपर बिग बी कहते हैं हां, 3 जून 1973 को उनकी शादी हुई थी, लेकिन आमिर खान अमिताभ बच्चन से सबूत मांगते हैं, फिर वह उनको उनकी शादी का कार्ड दिखा देते हैं। जिसे देखकर अमिताभ बच्चन काफी खुश हो जाते हैं। आमिर खान कहते हैं कि ये है सबूत इससे साबित होता है कि मैं हूं आपका नंबर 1 फैन।
बता दें कि जैसे ही इस 51 साल पुराने कार्ड की तस्वीर अमिताभ बच्चन ने दिखाई यह कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। बता दें कि अमिताभ बच्चन के वेडिंग कार्ड पर उनके पिता ने मैसेज लिखा है कि- हमारे बेटे अमिताभ और श्रीमती और श्री तरुण कुमार भादुड़ी की बेटी जया का विवाह रविवार 3 जून 1973 को बॉम्बे में संपन्न हुआ। आपका आशीर्वाद अपेक्षित है।
अमिताभ बच्चन की शादी के मौके पर हरिवंश राय बच्चन ने एक तरफ अंग्रेजी में WB Yeats की पंक्तियां लिखवाई थीं। साथ ही में उन्होंने हिंदू ग्रंथ रामचरितमानस की सुंदर चौपाई भी लिखाई थी। इसमें लिखा है- 'जब ते राम ब्याही घर आए, नित नव मंगल मोढ़ बढ़ाए।' इसका अर्थ यह है कि जब राम-सीता का विवाह हुआ था तब अयोध्या में खुशियों की लहर आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications