शादी मुबारक: जुड़ ही गए दो परिवार, बच्चन WEDS कपूर
दो परिवारों का जुड़ना बहुत ही प्यारा सा पल होता है और बच्चन परिवार फिर एक बार एक नए रिश्ते से जुड़ गए हैं। अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन ने रंग दे बसंती एक्टर कुणाल कपूर से शादी कर ली है।

हालांकि शादी को बहुत ही निजी समारोह बताया जा रहा है और दोनों ने आईलैंड ऑफ सीशेल्स में शादी की। इससे पहले दोनों लगभग दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को एक पार्टी में श्वेता बच्चन ने मिलवाया था।
कुणाल कपूर अभिषेक बच्चन के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने लागा चुनरी में दाग में साथ काम भी किया है। नैना और कुणाल लिव इन रिलेशनशिप में थे और मुंबई में ही रहते थे। शादी के बाद दोनों मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन देने का प्लान बना रहे हैं।
ALSO READ: शादी में बंधे कुणाल-सोहा, ये है लव स्टोरी
हालांकि शादी बेहद ही निजी समारोह था जिसमें केवल दोनों के परिवार शामिल हुए। वहीं शादी की तस्वीरें भी अभी मीडिया में नहीं आई हैं। लेकिन वैलेन्टाइन वीक में शादी के लिए कुणाल को हमारी तरफ से पूरे नंबर। और दोनों को शादी के लिए CONGRATULATIONS!!!


Click it and Unblock the Notifications











