अमिताभ बच्चन से बंगले में मिलने आती थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड, ये था नाम? रेखा से पहले परवान चढ़ी थी मुहब्बत!

Amitabh Bachchan rekha

Amitabh Bachchan first Girlfriend before Rekha- अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के किस्से तो आपने सुने ही होंगे। जया बच्चन से पहले वो रेखा ही थीं जिसको लेकर अमिताभ बच्चन काफी सीरियस थे और शादी भी करना चाहते थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा से भी पहले अमिताभ बच्चन किसी से प्यार करते थे और ये वो दौर था जब वो फिल्म इंड्स्ट्री का हिस्सा नहीं थे। काफी कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन उस दौरान एक कंपनी के लिए काम किया करते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ खुलासे होते हैं लेकिन ये काफी चौकाने वाला है।

लड़की का नाम था माया

एक बुजुर्ग का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अमिताभ बच्चन की लव लाइफ को लेकर बातें करते दिख रहे हैं। उन्होने कहा, ''रेखा की कहानी तो बहुत बाद की है। ये अमिताभ बच्चन साहब का पहला जो रोमांस था ये कलकत्ता में तब शुरु हुआ था जब वो एक कंपना में मुलाजिम थे। मेरे ख्याल से उस जमाने में उनकी कुछ 250-300 रुपए तनख्वाह हुआ करती थी।

उनकी जिंदगी में एक लड़की आ गई थी जिसका नाम था माया। ये बच्ची एक ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थी। अमिताभ बच्चन भी उसको बहुत चाहते थे ये लड़की भी उनको बहुत चाहती थी, दोनों का मिलना जुलना लगा रहा। उसके बाद जब अमिताभ बच्चन स्ट्रगल करने के लिए बॉम्बे आए तो निरुममा करके एक मैडम थीं जो वो तेजी बच्चन की खास फ्रेंड थीं और उनका एक बंगला हुआ था जुहू 7वीं रोड पर।

उस बंगले में अमिताभ बच्चन ने पनाह ली थी और वहां से वो स्ट्रगल करते थे। ये माया जो थी वो उनले मिलने के लिए बंगले में भी आती थी। जब माया वहां आने लगी तो अमिताभ बच्चन को इस बात का डर हो गया कि अब मेरी मम्मी तेजी तक ये बात पहुंच जाएगी क्यों निरुममा जी वहां रहती थी। इसलिए उन्होने इस जगह को छोड़ने का फैसला किया।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

बुजुर्ग के इस वीडियो को 'मेरी सहेली' पॉडकास्ट ने साझा किया था। इस दौरान वीडियो देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''उन्होंने शीला जोन्स-एक मॉडल को भी डेट किया।'' एक ने लिखा, ''जया ने अमिताभ के सबसे बुरे समय में उनका साथ दिया, कोई भी अभिनेत्री उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थी, यहां तक ​​कि जंजीर फिल्म में भी कोई अभिनेत्री उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी।''

एक ने लिखा, ''ठीक है, हैंडसम है।'' एक ने लिखा, ''अरे बड़े साहब आप इतने साल कहां थे अब तो अमिताभ जी इतने जवान दिखते हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या पब्लिक को जानना जरूरी है , ये फालतू बाते।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली होगी कि अमिताभ बच्चन इस पर रिएक्ट करते हैं या नहीं।

निगार खान के साथ जुड़ा नाम?

अभिनेत्री निगार खान के साथ एक बार अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ा था और इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। हालांकि बाद में कहा गया था कि ये महज अफवाह है। निगार खान इस दुनिया में नहीं है और उनको लेकर अक्सर बातें होती हैं। अमिताभ बच्चन का कहना था कि वो निगार को काफी पसंद करते हैं और ये बात जया बच्चन को पता नहीं चलना चाहिए। अमिताभ बच्चन ने हालांकि ये बात मजाक में कही थी।

अभी भी काम कर रहे बच्चन

अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल की है लेकिन इस वक्त भी वो लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने थे जिसमें उनको काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट करते हैं और इस शो में उनको काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: amitabh bachchan rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X