सलमान खान पर फिदा हो गईं थीं अमिताभ बच्चन की बिटिया रानी, श्वेता बच्चन ने भाई अभिषेक से कर दी थी ये मांग?
Shweta Bachchan crush on Salman Khan: सलमान खान और बच्चन परिवार के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन वाली छोड़ दी जाए तो सलमान खान इस परिवार में हर शख्स से काफी अच्छे से मिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा उनके ऊपर फिदा थीं। जी हां, श्वेता ने इस बात को लेकर खुद बड़ा राज खोला है और एक बार अभिषेक बच्चन को भी इसकी जानकारी उन्होंने दी थी। श्वेता बच्चन शादीशुदा हैं लेकिन एक वक्त वो भी सलमान खान की दीवानी थीं।
गौरतलब है कि सलमान खान ने फिल्म मैने प्यार किया से बॉलीवुड में एक लीड एक्टर के तौर पर जब एंट्री मारी तो उनके चाहने वाले पूरे देश से निकलकर सामने आ गए थे। 1989 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और पहली बार प्रेम सबके सामने आया था।
सलमान खान पर हुआ था क्रश
श्वेता बच्चन उस वक्त बोर्डिंग स्कूल में थीं और दसवीं क्लास में पढ़ाईं कर रहीं थीं। सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया रिलीज हुई थी। श्वेता बच्चन ने वीसीआर में ये फिल्म देखी थी और अभिषेक बच्चन से कहा था कि वो उनके फ्रेंड वाली कैप लाकर दें। हॉस्टल में रहने के बाद भी चोरी छिपे सलमान खान की श्वेता ने देखी थी और जब कजिन्स के लिए उनकी फ्रेंड कैप हॉस्टल तक पहुंची तो रोज वो उस कैप को अपने तकिए के नीचे रखकर सोती थीं। वो सलमान खान को कितना पसंद करती थीं इसका खुलासा उन्होंने अभिषेक बच्चन से भी किया था। कॉफी विद करण शो के दौरान श्वेता बच्चन नंदा ने इसको लेकर बात थी। अब श्वेता बच्चन का ये कुबूलनामा फिर से चर्चा में है।
आज भी हैं कुंवारे
सलमान खान ने 59 की उम्र तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई शानदार अदाकाराओं के साथ जुड़ा है लेकिन वो किसी के साथ शादी के रिश्ते तक नहीं पहुंचे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वो शादी करेंगे या नहीं। सलमान खान अक्सर हर इवेंट पर अकेले दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
