'पा' के लिए नातियों से सीखा: अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अपनी आगामी फिल्म 'पा' में अपने किरदार के लिए उन्होंने नातियों से प्रेरणा ली। अमिताभ ने कहा कि फिल्म में 12 वर्ष के बच्चे के स्वभाव को खुद में ढालने के लिए उन्होंने अपने नातियों से काफी कुछ सीखा।
उन्होंने कहा, "मैंने अपने बच्चों को देखकर काफी कुछ सीखा। फिल्म के लिए वे मेरे प्रेरणा स्रोत रहे।" आगामी फिल्म 'पा' का निर्देशन आर. बालाकृष्णन ने किया है। फिल्म में बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











