मेरे लिए जावेद-सलीम हैं रियल हिरोः अमिताभ

amitabh bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का मानना है कि किसी भी फिल्म की कामयाबी का सारा श्रेय उसकी पटकथा और संवाद को ही जाता है। इतना ही नहीं बिग बी का तो यह भी कहना है कि किसी भी फिल्म के वास्तविक कलाकार पटकथा और उसके संवाद ही होते हैं।

महानायक अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि मैं पटकथा, संवाद और पटकथा लेखकों को फिल्म का असली कलाकार मानता हूं। कलाकार यदि उनका लगन से पालन करें, तो आप कभी भी गलत नहीं जा सकते।

आज जब उनकी फिल्म जंजीर का रीमेक बनाया जा रहा है तब अमिताभ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखते हैं कि पटकथा लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर इन दोनों के कारण ही फिल्म 'जंजीर', 'दीवार' और 'शोले' हिट हो सकी है।

इन फिल्मों ने उन्हें 'एंग्री यंगमैन' के रूप में बॉलीवुड में पहचान दी। इसके लिए बिग बी ने सलीम और जावेद को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, 'सलीम और जावेद ने मेरे लिए जो भी पटकथा लिखी उनके चलते ही आज वह बॉलीवुड में सफल हैं। वह लिखते हैं कि मेरे लिए लिखी गई सभी पटकथाओं ने मेरी सफलता के लिए 90 प्रतिशत काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X