जंजीर के रीमेक में दिखेंगे बिग बी अमिताभ

इस फिल्म में भी बिग बी दिखाई देंगे, अरे अब आप सोच रहे हैं वाह क्या बात है इस फिल्म के हीरो भी बिग बी ही होंगे तो हम आपको बता दें कि नहीं जंजीर के रीमेक में बिग बी गेस्ट रोल में दिखाई देंगे। वर्ष 1973 में आई फिल्म जंजीर में अमिताभ ने इंस्पेक्टर विजय की भूमिका निभाई थी, जो फिल्म के रीमेक में तेलुगु सुपरस्टार रामचरन तेजा निभा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो फिल्म अग्निपथ और डॉन का रीमेक बनाने के दौरान किसी भी निर्माता निर्देशक ने इस बारे में अमिताभ से कोई भी बात नहीं की। लेकिन इन सबसे हटकर लखिया ने न केवल बॉलीवुड के महानायक को अपनी इस फिल्म के बारे में बताया, बल्कि उन्हें उसमें काम करने के लिए भी तैयार कर लिया।
अब देखना है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतरती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि नई जंजीर पुरानी जंजीर की तरह दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications