युवी ने दिया अमिताभ को धन्यवाद, मांगी सलामती की दुआ

युवराज ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है कि पीड़ा से मजबूत जीवट के लोग उबर जाते हैं और अति शक्तिशाली किरदार चोटों पर विजय पा लेते हैं। सबसे बड़े उदाहरणों में से तो बच्चन ही हैं। जिनके पास हर दर्द का इलाज है, मैं भी ऊपरवाले से दुआ करता हूं कि आप भी जल्दी से ठीक हो जायें।
गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भर्ती है। उनके पेट की सर्जरी हुई है लेकिन ऑप्रेशन के बाद भी अमिताभ को पेट में दर्द है इसलिए वो अब भी अस्पताल में हैं। उनकी हालत स्थिर बनीं हुई है इसलिए उन्हें अभी और कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications