ऑपरेशन सिंदूर पर कविता लिख बुरे ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, लोग बोले- सीजफायर के बाद परमिशन मिली होगी लिखने की...

Amitabh Bachchan: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था फिर 7 मई को भारतीय सेना ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर किया, लेकिन इसके बाद दोनों ही देशों के रिश्ते बिगड़ गए। पिछले दो दिनों से दोनों ही देशों के बीच बिगड़ते हालातों को देखकर दोनों ही देशों ने सीजफायर की घोषणा की। इस बात की जानकारी विदेशी मंत्रालय द्वारा जारी की गई थी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सीजफायर का दावा किया था।
सीजफायर की खबर जैसे ही सामने आई तमाम सितारों के रिएक्शन देखने को मिले। हैरानी वाली बात तो लोगों को यह लगी कि जो सितारे लंबे समय से चुप थे। वह भी अब सीजफायर होने पर ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ ही अब अमिताभ बच्चन ने भी चुप्पी तोड़ी है। जी हां, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक्स एकाउंट पर एक लंबी कविता लिखकर ऑपरेशन सिंदूर को याद किया है।
T 5375 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 10, 2025
छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद…
अमिताभ बच्चन लिखते हैं- छुट्टियां मनाते हुए उस राक्षस ने निर्दोष, पति पत्नी को बाहर खींच कर पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद उसे गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर रो रो अनुरोध के बाद भी, की उसके पति को ना मारो, उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से गोली मारकर पत्नी को विधवा बना दिया। जब पत्नी ने कहा मुझे भी मार दो तो राक्षस ने कहा- नहीं तू जा के '....' को बता।
बेटी की, मन:स्थिति पर पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आई। मानो, वो बेटी '....' के पास गई और कहा- 'है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया'
तो '....' ने दे दिया सिंदूर!!! OPRATION SINDOOR जय हिंद, जय हिंद की सेना, तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ। अग्नि पाथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ!!!
आतंकी हमले पर वो अपनी छुट्टियां बना रहा था,
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) May 11, 2025
जब मासूमों के खून बह रहे थे तब वो गीत गा रहा था,
उसकी दो कौड़ी की हरकतें इस कदर मशहूर हैं,
देश संकट में था वो T 5376 पहाड़े गिना रहा था।
Modi (desh ke prime minister ka naam ) likhne se itna parhej kyun kiya wo to fact hi hai na ki aisa kaha gaya tha.. likhne se aap BJP ke karyakarta nahin ban jate sir 🙏
— Abhishek Dubey (@iabhishekdubey1) May 10, 2025
Ceasefire hone ke baad patni ne pati ko order diya jao kuch likh aao... Kab tak 5372 5373 kheloge
— Vineeta Singh 🇮🇳 (@biharigurl) May 11, 2025
बता दें कि अमिताभ बच्चन की इस कविता को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। उनका नाम लिखने से परहेज, पर ये तो सच है।
वहीं दूसरे ने लिखा- आतंकी हमले पर वो अपनी छुट्टियां मना रहा था। जब मासूमों के खून बन रह थे तब वह गीत गा रहा था। उसकी हरकतें इतनी मशहूर हैं देश में संकट था तो वह पहाड़े गिना रहा था। तो वहीं दूसरे ने लिखा- लगता है अब परमिशन मिल गई है ट्वीट करने की। बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications