..................... अमिताभ बच्चन ने एक दिन में की 7 फिल्मों की शूटिंग, ब्लॅाक में दी जानकारी Amitabh bachchan wrote in his blog about 7 movies shoot in single day - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन का जज्बा- कोरोना महामारी में एक दिन में की 7 फिल्मों की शूटिंग, लिखा- मैं थक चुका हूं

कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने के बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन काम पर निकल चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को लेकर उन्होंने अपनी शूटिंग का आगाज कर दिया है। लेकिन इस बीच अमिताभ अपने कई फिल्मों के बकाया काम भी तेजी से पूरे कर रहे हैं। जो कि कोरोना काल में थमा हुआ था। अमिताभ बच्चन ने खुद अपने ब्लॅाग के जरिए ये जानाकारी दी है कि उन्होंने रविवार को एक साथ 7 फिल्मों की शूटिंग का काम खत्म किया है।

ब्लॅाग में साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि काम के लिए सबसे अच्छे दिन वो होते हैं, जब बाकी सब बाकी आराम कर रहे होते हैं। रविवार। 4 फिल्में। 3 शॅार्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां। इतना ही नहीं उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि मैं पहले से ही थक चुका हूं। दाना-पानी...गुजर-बसर...अपने कुनबे के एक दायरे में रहकर इस बात की पहचान करने की खोज की बेसब्र हो रहे लोगों की खुशी देने के लिए क्या करूं...

Amitabh bachchan,

एक लाचार व्यावसायिकता की दुखद चेतना जैसा कुछ...इंसानियत के आधार स्तंभों पर..अपने मन को खोलो और दूसरे मन का सही मूल्य आंकना भी शुरू करो...फिर चाहे वे बंद हो..एक दीवार हो तो उसे तोड़ो...फलदायी बनने की कोशिश के लिए उकसाने की रजामंदी ढूंढो..इन अवरोधों को ठोकर मारो...

अपने जैसों का ख्याल करो...कुदरती इंसान के रूप में यही को मूल स्वभाव है। फिलहाल आपको बताते हुए चलते हैं कि केबीसी के आगाज में फिर से कर्मवीर एपिसोड होंगे। अमिताभ ने इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग भी बीते शनिवार को की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X