शशि कपूर के 'बबुआ' ने लिखा उनके लिए बहुत ही प्यारा नोट..इमोशनल हो जाएंगे आप भी
Recommended Video

अमिताभ बच्चन शशि कपूर से बहुत ही ज्यादा प्यार करते थे और उन्हें अपने बड़े भाई जैसा समझते थे। हालांकि रिश्ते से वो अमिताभ बच्चन के समधी लगते हैं। शशि कपूर के जाने का अमिताब बच्चन को बेहद दुख है और उन्होंने खुद ब्लॉग में शशि कपूर से जुड़ी अपनी यादें शेयर की हैं।
अमिताभ बच्चन ने रूमी जाफरी की पंक्ति के साथ उन्हें श्रंद्धाजलि दी।उन्होंने लिखा "हम जिंदगी को अपनी कहां तक सम्भालते।इस कीमती किताब का कागज खराब था"। अमिताभ बच्चन ने ये भी ब्लॉग में लिखा कि पहली बार उन्हें मैगजीन में देखने से लेकर उनके साथ काम करने और समधी बनने तक के सफर को याद किया।
अमिताभ बच्चन ने ये अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि शशि कपूर उन्हें बबुआ कह कर बुलाते थे।अमिताभ बच्चन ने बेहद इमोशनल होते हुए लिखा कि जब वो बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे और अपने बगल में खड़े शशि कपूर को देखकर सोचते थे कि उनका तो बॉलीवुड में कुछ नहीं हो सकता।


Click it and Unblock the Notifications