श्वेता बच्चन और नातिन नव्या के लिए अमिताभ बच्चन ने लिखी कविता, पढिए क्या लिखा है
Recommended Video

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बेटियों की बातें करते है और उनका सम्मान करते है। उनका कहना है कि वो उनकी हर चीजों पर उनकी बेटी का भी उतना ही अधिकार है जितना की बेटे है। हमेशा वो बेटियों कि हित की बात करते है और यही कारण है कि अमिताभ बच्चन ने अपने जायदाद के बटवारे में भी उसका आधा बेटी के नाम करने का ऐलान किया हुआ है। बता दें कि हाल ही में उन्होने अपनी बेटी और नातिन के लिए एक पोस्ट लिखा और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है..ये पोस्ट श्वेता नंदा और नव्या नवेली के लिए था।
अमिताभ बच्चन लिखते है..ये गर्व है मेरा, बेटी बेटियाँ जब उभर कर आती हैं, अपने दम पर कुछ करके हमें दिखाती हैं, मोतियों से पिरोयी हुई ये माला; ऐसे करना गहना अनमोल है, इसे सुरक्षित रखना।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर हाजारों फैंस ने पसंद किया है और पोस्ट लगातार वायरल हो रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने एक टीवी एड में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था और वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
इसके साथ ही ये ऐड कुछ विवादों में घिर गया था और इसको बाद में हटाना पड़ा था। हालांकि उसमें जो मैसेज था वो लोगों तक पहुंचाने में दोनो सफल रहे थे और लोगों ने समझा भी था।
इस समय अमिताभ बच्चन कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे है जिनमें ब्रह्मास्त्र और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के अलावा साउथ की भी दो फिल्में है।
ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही है जबकि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग खत्म हो चुकी है। आप भी देखिए अमिताभ बच्चन ने बेटियों के लिए क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications
