बिग बी को क्यों याद आया करीना का बचपन?
कभी बच्चन और कपूर परिवार रिश्तों में बंधने वाला था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद यह रिश्ता नहीं बंधा। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्ते की। जिनकी सगाई हुई थी लेकिन शादी नहीं हो पायी जिसके कारण दो परिवार जो नजदीक आने वाले थे, बहुत दूर हो गये। इस बातों को सालों बीत गये और दोनों ही परिवार काफी आगे निकल गये।
आज करिश्मा दो बच्चों की मां है, पति संजय कपूर से अलग रह रहीं हैं तो वहीं जूनियर बचच्न अपनी बेहद हसीन बीवी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ काफी खुश हैं। लंबे अरसे से दोनों परिवार ने साथ काम नहीं किया। लेकिन एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और करीना कपूर प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म सत्याग्रह में साथ आ रहे हैं।
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक याद को शेयर किया है । जिसमें उन्होंने लिखा है कि बात 1983 की है जब मैं फिल्म पूकार की शूंटिग कर रहा था वो भी करीना के पापा रणधीर के साथ । फिल्म के सेट पर नन्ही करीना भी आया करती थी जो की उस समय काफी छोटी थी। एक दिन फिल्म के एक सीन में रणधीर कपूर कुछ गुंडो से पीट रहे थे।
मालूम हो कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और अमृता राव हैं। फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन पर है।


Click it and Unblock the Notifications












