..................... Bollywood Mega Star Amitabh Bachchan has won the title of India's Prime Icon | सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बनें 'इंडियाज प्राइम आइकन' - Hindi Filmibeat

सदी के महानायक अमिताभ बनें 'इंडियाज प्राइम आइकन'

यह अमिताभ बच्चन का आकर्षक व्यक्तित्व है जिसके कारण वो आज भी नौजवानों पर भारी पड़ते हैं। केवल उनकी कलाकारी ही नहीं, उनका संपू्र्ण व्यक्तित्व में ऐसा सम्मोहन है जिसके चलते हर कोई उनके मोहपाश की गिरफ्त में आज भी आ जाता है। तभी तो उन्हें 'इंडियाज प्राइम आइकन' के खिताब से सुशोभित किया गया है। जी हां आपके फेवरट कलाकार अमिताभ को सीबीएस प्राइम्स शो के 'इंडियाज प्राइम आइकन' का अवार्ड मिला है।

अमिताभ ने यह अवार्ड आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, ए आर रहमान और राहुल गांधी को पछाड़कर हासिल किया है। इस भव्य अवार्ड समारोह में अमिताभ को यह अवार्ड देने के लिए विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा और यशराज की खोज अनुष्का शर्मा को स्टेज पर बुलाया गया था।

अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बिग बी ने ट्विट किया है लोगो का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। आपके प्यार और सम्मान के आगे कृतार्थ हूं। प्रियंका-अनुष्का को भी थैंक्स कहता हूं जिन्होंने अपने कर-कमलों से मुझे यह अवार्ड दिया।

शायद अमिताभ बच्चन की यही सादगी और मोहक अंदाज है जो लोगों का दिल मोह लेता है। वरना रोज अवार्ड फंक्शन होता है लोगो को पुरस्कार मिलते हैं लेकिन कोई किसी का शुक्रिया अदा नहीं करता है। यही बातें उन्हें लोगों से अलग करती हैं। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने अवार्ड देने के लिए प्रियंका और अनुष्का को भी थैंक्स कहा है जो कि उनके सामने बच्चियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X