अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर में दिखाई मां-पत्नी, पोती-बहू, बेटी-नातिन की झलक, कहा- प्रतिदिन नारी दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी स्टार्स अपने परिवार से जुड़ी महिलाओं की तस्वीर पोस्ट कर, अपने जीवन में महिलाओं का महत्व बता रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी अपनी जिंदगी की खास महिलाओं की प्रति अपना प्यार और सम्मान दिया है।
अमिताभ बच्चन ने अपनी मां, पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या बच्चन और बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली की फोटो शेयर की है। इसी तस्वीर के साथ उन्होंने महिला दिवस की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने इन सभी के तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि कह रहे हैं आज, Womens day है। केवल एक दिन? नाह? प्रतिदिन नारी दिवस।

अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने जीवन की सभी महिलाओं के प्रति सोशल मीडिया पर कई बार सम्मान और प्यार दिखा चुके हैं। अपनी मां तेजी बच्चन के लिए वह लिख चुके हैं कि वह उन्हें याद करते हैं।

बेटी श्वेता और पत्नी जया बच्चन के साथ
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बेटी श्वेता और पत्नी जया बच्चन के साथ शूटिंग करते हुए एक खास तस्वीर पोस्ट की थी।

पोती आराध्या बच्चन के साथ
हाल ही में अपनी पोती आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ ने तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ दोनों ने मिलकर रिकॅाडिंग भी की। जिसकी तस्वीर अमिताभ ने शेयर की ।

अमिताभ बच्चन और उनका परिवार
सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जहां अमिताभ अपने परिवार के साथ नजर आते हैं।

पोती आराध्या के साथ
पोती आराध्या के साथ तो अमिताभ ने कई बार सेल्फी भी शेयर की हैं। फैंस के बीच।

परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
पिछले साल कोरोना के समय अमिताभ बच्चन अपने घर की सभी महिलाओं के साथ एक साथ छत पर ताली बजाओ करते दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications