Messi, Ronaldo, Mbappe समेत फुटबॉल के महान खिलाड़ियों के साथ दिखे महानायक अमिताभ बच्चन, फैंस गदगद- Watch

Amitabh Bachchan: बीते दिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे। जहां पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और सऊदी ऑल-स्टार XI के बीच मैच था। मैच से पहले बिग बी ने फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी सहित सभी खिलाड़ियों से खास मुलाकात की।
अमिताभ बच्चन यहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। फैंस इन स्टार खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड महानायक को देखकर बेहद उत्साहित हैं।
अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर इस इवेंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "रियाद में एक शाम.. क्या शाम थी.. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, एम्बाप्पे, सर्डियो रामोस और नेमार, सभी साथ में खेल रहे थे और मुझे बतौर गेस्ट इस गेम को इनॉग्रेट करने के लिए बुलाया गया था। PSG वर्सेज रियाद.. अविश्वसनीय।"
वीडियो में बिग बी सभी खिलाड़ियों से बारी-बारी हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने मेसी समेत पीएसजी के खिलाड़ियों से मुलाकात की। फिर उन्होंने सऊदी ऑल-स्टार XI के प्लेयर्स से हाथ मिलाया, जिसमें रोनाल्डो भी शामिल थे।
अमिताभ बच्चन का ये वीडियो देखने के बाद फैंस फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "भाग्यशाली हैं आप".. दूसरे ने लिखा, "मुझे आपसे बहुत जलन हो रही है।" वहीं कुछ उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने मेसी से क्या बात की? दरअसल वीडियो में वो मेसी से कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एक्टर अमिताभ बच्चन महान खिलाड़ी रोनाल्डो से हाथ मिलाते हुए.." इस कमेंट ने अभिषेक बच्चन का ध्यान खींचा और उन्होंने रिप्लाई देते हुए लिखा- Yes. It was amazing to witness.


Click it and Unblock the Notifications











