अमिताभ बच्चन ने दी Thaliva को जन्मदिन की शुभकामनाएं
सुपरस्टार रजनीकांत को अपने 64वें जन्मदिन पर अच्छे मित्र अमिताभ बच्चन से शुभकामनाएं मिलीं। जी हां, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है।

अमिताभ ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा, '12 दिसंबर को असाधारण शख्स रजनीकांत का जन्मदिन होता है। जन्मदिन की बधाई हो मेरे प्रिय मित्र। हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें।'

Post by Amitabh Bachchan.

अमिताभ ने बॉलीवुड के अभिनेता दिलीप कुमार से संबंधित भी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'आज (गुरुवार) दिलीप कुमार का जन्मदिन है और कल दक्षिण भारतीय स्टार, असाधारण शख्सियत रजनीकांत का जन्मदिन होगा। मैं इन दोनों सितारों का आदर करता हूं। मैं उनके योगदान और उन्होंने मुझे जो अपनी दोस्ती दी है, उसकी इज्जत करता हूं।'
बिग बी ने सुपरस्टार रजनीकांत की तारीफ करते हुए लिखा कि, 'रजनी की सादगी अद्भुत है। इससे बहुत गरिमा और शिष्टता झलकती है।'

Click it and Unblock the Notifications