अब टूटेंगे रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की गणपत में अमिताभ बच्चन की एंट्री? निभाएंगे ऐसा किरदार!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन से अपने फैंस को दिल हमेशा जीतते हैं और लगातार वो किसी ना किसी फिल्म को लेकर खबरों में रहते हैँ। इस वक्त वो अपनी फिल्म गणपत को लेकर काफी बिजी हैं और एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको दंग करने के लिए काफी है। दरअसल इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की धमाकेदार एंट्री हुई है।
अमिताभ बच्चन की उम्र इस वक्त 79 साल है लेकिन वो लगातार ये साबित कर रहे हैं उम्र सिर्फ एक नंबर होता है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। वो अभी भी काफी फिट हैं और लगातार कई फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं।

फिल्म गणपत को लेकर खबर है कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता के रोल में नजर आने वाले हैँ। हालांकि इसको लेकर सिर्फ चर्चाएं हो रहे हैं, आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

महत्वपू्र्ण रोल अदा करने वाले हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन फिल्म का एक महत्वपू्र्ण रोल अदा करने वाले हैं। उनका फिल्म में आना इस बात की गारंटी है कि फिल्म की कहानी भी काफी शानदार होने वाली है। गणपत में टाइगर श्रॉफ फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन पूर्व बॉक्सर के रोल में होंगे।

बिग बी ने अभी तक फिल्म को मंजूरी नहीं दी
हालांकि, बिग बी ने अभी तक फिल्म को मंजूरी नहीं दी है और तारीखें और औपचारिकताएं चर्चा में हैं। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का ऐलान काफी पहले हो चुका है और इसको लेकर वो अपना दमदार अंदाज भी दिखा चुके हैं।

कृति सैनन नजर आने वाली हैं
बता दें कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं जो कि तगड़ा एक्शन करेंगी। फिल्म को लेकर जिस तरह से उनका परिचय दिया गया था, उससे अंदाजा लग गया था कि फिल्म कैसी होने वाली है।

झुंड और ब्रह्मास्त्र
बात करें अमिताभ बच्चन की तो इस वक्त वो झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वो सुपरस्टार अजय देवगन के साथ नजर आने वाले हैँ।

सितारे अभी भी दंग रहते हैं
हाल ही में फिल्म चेहरे में उन्होने इमरान हाशमी के साथ एक बड़ा धमाका किया था। अमिताभ बच्चन को देखकर उनके जनरेशन के सितारे अभी भी दंग रहते हैं कि वो इतनी मेहनत कैसे कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











