अमिताभ बच्चन करेंगे नन्हे मेहमान का नामकरण

हाल ही में मीडिया में उनके बच्चे को लेकर आ रही खबरों ने बच्चन परिवार को काफी परेशान किया लेकिन बच्चे की आने की खुशी में वो सब कुछ भूल गये हैं। अभिषेक का कहना है कि बच्चे को कब आना है यह तो जूनियर बच्चन ही जानता है।
अभिषेक को ऐश्वर्या राय की ही तरह सुंदर बेबी चाहिए उनका कहना है कि 'मेरी चाहत है कि सबसे पहले मेरे घर एक हेल्दी बेबी आए क्योंकि डैड और श्वेता के रिश्ते को देख कर मुझे ऐसा लगता है कि बेटियां पापा के ज्यादा करीब होती हैं।
आने वाले नन्हे मेहमान के नामकरण के बारे में आभिषेक ने जवाब दिया कि मेरा नाम दादाजी हरिवंश राय बच्चन ने रखा। इसलिए मैं चाहता हूं इस बच्चे के दादा यानि मेरे पापा ही इसका मजा लें। घर में मम्मी और डैडी दोनों ही इस नए मेहमान को लेकर बहित खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











