UNICEF करेंगा अमिताभ बच्चन का सम्मान

विग बी ने लिखा है कि, मैंने यूनिसेफ का ब्रांड एम्बेस्डर होने के नाते पोलियो को हटाने के लिए जो काम किया है उसके लिए मुझे यह संगठन सम्मानित करेगा। आप जानते हैं कि पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में हमने अपेक्षाकृत उत्साहजनक उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फरवरी में पोलियो क्षेत्र वाले देशों की सूची से भारत का नाम हटा दिया है। अमिताभ को खुशी है कि पिछले साल देश में पोलियो का एक भी मामला भारत में नहीं मिला।
उन्होंने कहा, पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे एक साल तक देश में इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया। हमारे देश में ये बीमारी बरसों से थी। लेकिन अब इसपर रोक लग चुकी है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
स्वास्थ्य मंत्रालय और यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक एवं ग्रामीण शोध संस्थान ने एक अध्ययन किया। इसके मुताबिक निचले सामाजिक आर्थिक तबके के पांच साल उम्र के बच्चों के 73.6 प्रतिशत अभिभावकों को अमिताभ के द्वा रा किया गया पोलियो का टीवी विज्ञापन याद है।


Click it and Unblock the Notifications











