प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री? लेंगे इतनी तगड़ी फीस!
इस समय कुछ ऐसे सितारे हैं जो कि अपनी फिल्म के लिए इतने पैसे चार्ज करते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। उन्ही सितारों में से एक हैं प्रभास और दीपिका पादुकोण। अगर आपसे कहा जाए कि बीते जमाने के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि इनसे भी ज्यादा पैसे ले रहे हैं तो शायद यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन ये सच है। हम बात कर रहे हैं सदाबहार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की।
खबर है कि प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई है और तब से ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है जिसको मशहूर निर्देशक नाग अश्विन बना रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर पता चला था कि ये फिल्म एक मेगा बजट फिल्म होगी जिसके लिए काफी मेहनत की जा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है और अमिताभ बच्चन इसके लिए काफी पैसे ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications