अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन है बेहद खास..ऐसी है बच्चन परिवार की प्लानिंग
इन दिनों पूरा बच्चन परिवार एक खास प्रोजेक्ट में जुटा हुआ है और हो भी क्यों ना आखिर मौका भी तो बेहद खास है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात है तो आपको बता दें कि दरअसल अमिताभ बच्चन इस साल 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 75 साल के होने वाले हैं।
बच्चन परिवार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मालदीव में मनाया जाएगा। अमिताभ बच्चन अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। इसलिए बच्चन परिवार मालदीव में वेकेशन प्लान कर रहा है।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय खुद इस जश्न की तैयारियों को देख रहे हैं। वहीं पोती आराध्या दादा जी के लिए अपने हाथों से एक कार्ड बनाकर उन्हें गिफ्ट करना चाहती हैं।जाहिर है अमिताभ बच्चन के लिए इससे स्पेशल गिफ्ट नहीं हो सकता।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्या 10 अक्टूबर को मालदीव रवाना होंगे। खबर है कि अभिषेक बच्चन अपने पापा के लिए यॉट पार्टी प्लान कर रहे हैं।अब 11 अक्टूबर आने में अधिक समय भी नहीं है और अमिताभ बच्चन के फैन्स भी बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications