अमिताभ बच्चन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार कोई बॉलीवुड एक्टर बनेगा 'एलेक्सा' की आवाज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस समय केबीसी की तैयारी कर रहे हैं। उनको लेकर मशहूर है कि लाख लोगों के बीच में उनकी आवाज साफ समझ में आ जाती है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैंस के लिए काफी शानदार है क्योंकि टीवी और फिल्मों से हटकर उनकी आवाज एक जगह और गूंजने वाली है। खबर है कि अब महानायक अमिताभ बच्चन अब एलेक्सा (Alexa) की आवाज बनेंगे।
गौरतलब है कि अमेजन ने इसके लिए अमिताभ बच्चन के साथ हाथ मिलाया है और उनके साथ इस सफर का इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर अमेजन से पार्टनरशिप की है और अब अमेजन नए प्लान्स के साथ सामने आएगा। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब कोई इंडियन सेलिब्रिटी एलेक्सा की आवाज बनेगा। इसके पहले किसी स्टार को ऐसी किसी आवाज के साथ नहीं देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications