जनवरी में फिर से निकलेंगे शहंशाह अमिताभ

अमिताभ बच्चन आखिरी बार राम गोपाल वर्मा की डिपार्टमेंट मूवी में नज़र आए थे। उसके बाद अमिताभ बच्चन बोल बच्चन और इंग्लिश विंग्लिश में भी गेस्ट किरदार में नज़र आए। फिर उनका शो कौन बनेगा करोड़पति भी शुरु हो गया। शो के पार्टिसिपेंट के साथ अमिताभ ने काफी मौज मस्ती की। अमिताभ ने हाल ही में जॉली एलएलबी फिल्म के प्रोमो लॉंच में भी शिरकत की। उस दौरान अमिताभ ने कहा "मैं कुछ समय से ज्यादा काम नहीं कर रहा था क्योंकि मेरी सर्जरी हुई थी। सिर्फ मैं केबीसी की शूटिंग करता था जोकि कुछ दिनो में समाप्त हो जाएगा। उसके बाद मैं फिल्मों की शूटिंग शुरु करुंगा।"
अमिताभ की आने वाली फिल्में हैं प्रकाश झा की सत्याग्रह जिसमें अमिताभ ने गांधीजी की भूमिका निभाई है। साथ ही वो एक हॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गाट्सबाय में भी नज़र आएंगे। अपनी फिल्म जॉली एलएलबी के प्रोमो लांच पर अमिताभ के आने से एक्ट्रेस अमृता राव काफी खुश थीं उन्होंने ट्वीट भी किया और लिखा "हम उनकी इस बात के उम्रभर शुक्रगुजार रहेंगे कि वो जॉली एलएलबी के ट्रेलर लॉंच पर आए। उन्हें मेरी तरफ से थैंक यू।"


Click it and Unblock the Notifications