अमिताभ बच्चन को अस्पताल में गुजारने पडेंगे इतने दिन, फैंस के लिए आई बड़ी खबर
हाल में महानायक अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था। इसके बाद से लगातार उनको लेकर चर्चा चल रही है और इलाज चल रहा है। बता दें कि इस समय अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कोवि़ड 19 का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। जबकि खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या घर पर ही होम क्वारंटीन हैं।
अब काफी समय से फैंस इस बात को लेकर परेशान थे कि आखिर अमिताभ बच्चन कितने दिनों के बाद अस्पताल से घर वापस लौटेंगे तो इसका जवाब अब सामने आया है। अस्पताल के सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि अमिताभ बच्चन करीब 7 दिनों के लिए अस्पताल में रहेंगे। लेकिन जी न्यूज की एक रिपोर्ट की मानें तो वो करीब 5 से 6 दिन अस्पताल में बिताने वाले हैं। पता चला है कि अमिताभ बच्चन इस समय काफी अच्छा रिसपॉंस कर रहे हैं और तेजी से उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस- 10 देशभक्ति से सराबोर गाने, जिनको सुनकर आपका सीना हो जाएगा चौड़ा


Click it and Unblock the Notifications