अमिताभ बच्चन अब करेंगे थियेटर

By Jaya Nigam

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रंगमंच पर दिखेंगे, लेकिन रंगमंच पर उनका यह अवतार लीक से थोड़ा हटकर होगा। महेश मांजरेकर के मराठी नाटक 'मी शाहरुख मांजरसुंबेकर' में वह खुद भूमिका निभाएंगे, लेकिन इसके लिए वह रंगमंच पर नहीं आएंगे। पर्दे पर उनकी बोलती तस्वीर मुख्य अभिनेता से बात करेगी। मुख्य भूमिका सिद्धार्थ जाधव निभाएंगे।

नाटक मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी होगी और इसकी कई प्रस्तुतियां की जाएंगी। इसलिए कहा जा सकता है कि रंगमंच पर इस भूमिका में अमित जी भी लंबे समय तक मौजूद रहेंगे। मांजरेकर ने कहा कि नाटक में सिद्धार्थ एक आम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। बदलती राजनीतिक स्थिति को देखते हुए नाटक में भी बदलाव होता रहेगा, लेकिन अमित जी और सिद्धार्थ हर प्रस्तुति में मुख्य भूमिका में बने रहेंगे।

इस नाटक के फिल्मी संस्करण 'स्ट्रगलर' में भी अमिताभ ने भूमिका निभाई है। फिल्म में महेश मांजरेकर एक आदमी की भूमिका में हैं और निर्माण के पांच साल बाद यह रिलीज होने के लिए तैयार है। नाटक मी शाहरुख मांजरसुम्बेकर के पहले अंक में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के बिहार चुनाव अभियान के दौरान दिए गए बयानों को मुद्दा बनाया गया है, जिसका आशय यह था कि मुम्बई में जो कुछ भी समृद्धि है, वह बिहारियों के कारण है। नाटक और फिल्म दोनों ही दर्शकों के सामने लगभग एक ही समय में आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X