करीना-अमिताभ लाएंगे कपूर और बच्चन फैमिली को करीब!
अमिताभ बच्चन को अपने साथ सत्याग्रह फिल्म में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही करीना कपूर को देखकर अचंभा हुआ कि क्या ये वही करीना कपूर हैं जो कि कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन के सामने अपने पिता की शूटिंग के दौरान सेट पर खेला करती थीं। अमिताभ बच्चन को वो पल याद आ गया जब फिल्म पुकार की शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने अमिताभ द्वारा अपने पिता रंधीर कपूर को पिटते देख रोना शुरु कर दिया था और वो दौड़ती हुई सेट पर आईं और अपने पिता को अमिताभ से बचाने की कोशिश करने लगीं। करीना ने इस दौड़ भाग में अपने पैर भी मिट्टी में गंदे कर लिये। अमिताभ ने करीना को अपनी गोद में उठाया और पानी मंगाकर करीना के नन्हें पैरों को धोकर साफ किया। करीना कपूर जो कि पहले अमिताभ को बुरा इंसान समझ रही थीं क्योंकि वो उनके पिता को मार रहे थे ने जब अमिताभ को अपने पैर साफ करते देखा तो उनके विचार बदल गये।
अमिताभ बच्चन ने इस बात को अपने ब्लॉग में डीटेल में लिखा और साथ ही ये भी लिखा कि करीना को अब तक ये बात याद है। करीना और अमिताभ की बढ़ रही नज़दीकियों को देखकर तो यही लगता है कि शायद अमिताभ और करीना एक बार फिर से कपूर और बच्चन फैमिली को जोड़ने का एक सेतु बन जाएंगे। करीना कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग इस वक्त भोपाल में चल रही है। सत्याग्रह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












