क्यों सोचा करीना ने कि अमिताभ बुरे हैं?
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा ये बेबो हैं, करीना कपूर जो फिल्म में एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रही हैं और टीवी के लिए एक इवेंट को कवर कर रही हैं। मैंन उनके साथ मज़ाक में कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य है कि वो इतनी जल्दी इतनी बडी़ कैसे हो गयीं। इसी दौरान मैंने उन्हें कहा कि जब वो बच्ची थीं तो और मैं उनके साथ, उनके माता-पिता के साथ आउटडोर लोकेशन पर वक्त बिताया करता था जहां रंधीर कपूर और मैं एक साथ काम करते थे। मैंने उन्हें एक ऐसी बात याद दिलाई कि जब मैं उनके पिता रंधीर कपूर गोवा में पुकार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब वो अपनी क्यूट सी हैट में कितनी प्यारी लग रही थीं। फिर अचानक जब फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शुरु हुआ और मैं उनके पिता के साथ लड़ाई करने लगा तो मासूम करीना सेट पर दौड़ती हुई आईँ और अपने पिता को बचाने का प्रयास करने लगीं। करीना को लगा कि ये इंसान (अमिताभ बच्चन) बहुत ही बुरा है जो उनके पिता को मार रहा है।
अपने आंसुओं के साथ करीना कपूर काफी परेशान सी हो गयी थीं और उन्होंने अपने नन्हें पैरों को मिट्टी में गंदा भी कर लिया। तब मैंने पानी मांगा और करीना को अपनी गोद में उठाकर उनके नन्हें पैरों को साफ किया। उस पल शायद उनके दिल में मेरे बारे में जो राय थी वो बदल गयी। आज भी करीना को वो पल याद है। ज्ञात हो कि कपूर और बच्चन फैमिली के रिश्ते में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की मंगनी टूट जाने के बाद से एक दरार सी आ गयी थी लेकिन यूं लग रहा है कि धीरे धीरे ये दरार भरती जा रही है। अमिताभ बच्चन और करीना कपूर को एक साथ हंसते मुस्कुराते हुए देखकर तो कम से कम यही लगता है।


Click it and Unblock the Notifications












