रेखा का नाम लेकर अमिताभ बच्चन को चिढ़ाया, लड़के की हिम्मत देख हिल गया सोशल मीडिया, ये है सच्चाई?

Amitabh Bachchan Rekha AI Video- अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी तरह से अमिताभ बच्चन का नाम रेखा के साथ जुड़ ही जाता है। इस वक्त फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल शो के दौरान अमिताभ बच्चन से ही किसी ने रेखा को लेकर कुछ ऐसा कह डाला कि उनकी हंसी निकल गई।
वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस शख्स के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल केबीसी के दौरान एक प्रतियोगी ने अमिताभ बच्चन से कहा कि, आपके पास रेखा नहीं है। इसके बाद लोग हैरान हैं।
दोनों के पास रेखा नहीं है
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन के साथ एक लड़का बात कर रहा है। लड़के ने कहा, सर क्या मैं आपको एक जोक सुना सकता हूं? इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जी सुनाइए।'
लड़के ने कहा- 'आप में और सर्कल (गोला) में एक चीज कॉमन है। आप दोनों के पास रेखा नहीं है।' इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ साथ वहां पर बैठे सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। ये वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं वो कई तरह की बातें कर रहे हैं। कोई उस लड़के की तारीफ कर रहा है तो किसी का कहना है कि पीटा गया होगा बाद में। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है? इसको लेकर भी लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
एआई वीडियो है
अगर आप भी इस वीडियो को ओरिजनल समझ रहे हैं तो ठहरिए। दरअसल ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। किसी ने एआई की मदद से इस वीडियो एडिट किया है। हालांकि ये शरारत किसने की है इसको लेकर किसी तरह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आप देखिए ये फेक वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications