पत्नी के लिए तेज बारिश में छाता पकड़े खड़े दिखे बिग बी, जया बच्चन के हाथ में लड्डू देख फैन्स हुए कंफ्यूज...

Amitabh Bachchan was seen standing in heavy rain holding an umbrella for wife: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका अंदाज लोगों को दीवाना बना देता है। बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिनों उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एक्स पर पत्नी जया बच्चन के साथ एक फोटो शेयर किया है। बता दें कि इस फोटो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
पत्नी से सिर पर छाता लगाए दिखे बिग बी
वायरल हो रहे अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन तेज बारिश में पत्नी जया बच्चन के सिर पर छाता लगाए चलते नजर आ रहे हैं। नीला सूट पहने जया बच्चन और सफेद कुर्ता पायजामा पहने अमिताभ बच्चन की जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही है, लेकिन इस तस्वीर में जया बच्चन मोतीचूर के लड्डू पकड़े नजर आ रही हैं। जिसे देख फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं।
T 5074 - .... and the rain it raineth every day .. even on set at work .. pic.twitter.com/Sky5FJJbT2
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 16, 2024
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस तस्वीर के देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है। मोतीचूर के लड्डू क्या कोई खास बात। तो वहीं दूसरे ने लिखा इतनी बारिश में पकौड़ी अच्छी लगती हैं लड्डू नहीं। आपको बता दें कि इस फोटो के शेयर करने के साथ ही बिग बी लिखते हैं- और बारिश तो हर दिन होती है। यहां तक कि काम के सेट पर भी... इससे यह तो साफ होता दिख रहा है कि यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के सेट से ली गई है। यानी कि दोनों ही किसी फिल्म के सेट पर काम कर रहे हैं और यह सीन किसी फिल्म का सीन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications