रणबीर संग काम करना चाहते हैं भूतनाथ अमिताभ बच्चन!

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म भूतनाथ को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता मिली और उसके पांच साल बात अब एक बार फिर से भूत अंकल बच्चों को हंसाने के लिए आ रहे हैं। भूतनाथ फिल्म के सीक्वल भूतनात रिटर्न्स में भी अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं और रणबीर कपूर ने फिल्म में मेहमान किरदार निभाया है। रणबीर के साथ ही शाहरुख खान के भी फिल्म में होने की खबरें आ रही हैं। शाहरुख खान ने भूतनाथ फिल्म में भी मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी। भूतनाथ रिटर्न्स का फर्स्ट लुक हाल ही में मुंबई के पीवीआर में लॉंच किया गया। अमिताभ बच्चन भी भूतनाथ रिटर्न्स को लेकर काफी उत्साहित हैं।

भूतनाथ रिटर्न्स में बोमन इरानी भी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखेंगे। अमिताभ बच्चन ने फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान कहा कि उनसे ज्यादा तो रणबीर कपूर फेमस हैं। भूतनाथ में रणबीर कपूर के होने की वजह से फिल्म को काफी ज्यादा सुर्खियां मिल रही हैं। अमिताभ ने ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ कोई सीन शूट नहीं कया है। फिल्म में रणबीर की केवल एक छोटी सी मेहमान कलाकार की भूमिका है। लेकिन अमिताभ ने आगे कहा कि वो रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही ये मौका मिलेगा। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने अपने समय के टॉप के एक्टर्स रहे हैं। अमिताभ ने कुछ फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ काम भी किया है। अब ऋषि कपूर के बेटे के साथ भी अमिताभ काम करने के इच्चुक हैं।

अमिताभ का मानना है कि यंग कलाकारों के साथ काम करना बहुत ही मनोरंजक होता है। अमिताभ बच्चन ने अभी तक कई सारे यंग कलाकारों के साथ काम किया है जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी अब अमिताभ और भी नये नये एक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं। इससे अमिताभ के अंदर भी एनर्जी बनी रहती है। यंग कलाकारों में जो जुनून और जो उत्साह होता है वही अमिताभ को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। रणबीर में भी अमिताभ को वही उत्साह और वही जुनून दिखता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X