वाद्य यंत्र सीखना चाहते हैं अमिताभ

By Ajay Mohan

'नीला आसमां हो गया.., मेरे अंगने में... रंग बरसे भीगे... चला जा रहा था मैं...' आदि तमाम गीत आपने सुने होंगे, जो अमिताभ बच्‍चन ने गाए हैं। एक्टिंग के साथ गीत गाना उनका पुराना शौक रहा है, लेकिन अब जल्‍द ही वे साज़ छेड़ेंगे। साज़ कौन स होगा यह तय नहीं है, लेकिन हां बिग बी ने कोई भी एक वाद्य यंत्र सीखने की मंशा जरूर प्रकट की है।

बॉलीवुड के शहंशाह को वाद्य यंत्र बहुत लुभाते हैं और वह किसी भी एक साज को बजाने में पारंगत होना चाहते हैं। उन्होंने कई सारे गीत गाए हैं, लेकिन उनकी वाद्य यंत्र बजाने की ख्वाहिश अब तक अधूरी है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मैंने अपने जीवन में कई बार समय निकालकर और प्रयास करके कोई कोई वाद्य यंत्र बजाना सीखना चाहा लेकिन मैं कभी भी इसके लिए साहस नहीं जुटा सका। शायद मैं अपने किसी दूसरे जीवन में ऐसा कर सकूं।"

अमिताभ कहते हैं कि उन्हें उनके घर में रखे पियानो पर यूं ही कुछ धुनें निकालने की कोशिश करना अच्छा लगता है। बिग बी को उनके जन्मदिन पर उनके परिवार के सदस्यों ने यह पियानो उपहार में दिया था। अमिताभ को अफसोस है कि वह सुरीली धुनें निकालना नहीं सीख सके।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X