..................... Amitabh Bachchan | wants to play | Sitar | Blog | अमिताभ बच्चन | सितार | ब्लॉग - Hindi Filmibeat

अब सितार बजायेंगे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
अपनी जिंदगी में हर तरह का बेहतरीन रोल निभा चुके सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब रीयल लाईफ में अब सितार और सरोद जैसे वाद्ययंत्र बजाना चाहते हैं। यह फैसला उन्होंने खुद किया है। अमिताभ ने यह बात अपने ब्लॉग पर लिखी है।

अमिताभ बच्चन अभी हाल ही में अस्पताल से लौटे हैं लेकिन थोड़े दिन आराम करने के बाद उन्होंने अपना पूराना शौक जो काफी अरसे से पूरा नहीं हो पा रहा था उसे पूरा करने की ठान ली है जो उनका उनके काम के प्रति समर्पण और लगाव को दर्शाता है और साथ में यह भी बताता है कि उन्हें खाली बैठना अच्छा नहीं लगता है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उन्हें लगता है कि उनके लिए सितार सीखने का यह बहुत अच्छा समय है। अमिताभ ने लिखा है कि मेरे लिए हालांकि वाद्ययंत्र बजाने की बात करना किसी बेहद उबाऊ किताब या फिर फिल्म के बारे में बात करना जैसा है,लेकिन इसे मैं सीखना चाहता हूं।

शायद 69 वर्षीय अमिताभ बच्चन का यही वो राज है जो उन्हें आज भी जवां और सक्सेसफूल बनाये हुआ है। आपको बता दें कि साल 1973 में आयी फिल्म अभिमान में अमिताभ ने सही में सितार बजाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X