अपनी नातिन के लिए कैटी पेरी के ऑटोग्राफ चाहते हैं अमिताभ बच्चन

amitabh bachchan
बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपनी नातिन नव्या नवेली के लिए पॉप स्टार कैटी पेरी के ऑटोग्राफ पाने की कोशिश कर रहे हैं।

पेरी ने 3 अप्रैल को वाईएमसीए कालेज मैदान में आईपीएल के शानदार समारोह में अपना कार्यक्रम पेश किया था। आईपीएल के इस उद्घाटन समारोह में अमिताभ भी शामिल हुए थे।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उनकी नातिन गायिका कैटी पेरी से काफी प्रभावित है। पेरी ने अन्य कलाकारों के साथ आईपीएल के उद्घाटन समारोह में अपना कार्यक्रम पेश किया था।

आगे उन्होंने कहा कि नव्या उनका हस्ताक्षर चाहती है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 69 वर्षीय बच्चन ने कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय गायिका के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी और उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वह बीटल्स को सुनते थे।

इतना ही नहीं उन्होंने तो यह भी कहा कि आईपीएल के उद्घाटन से पहले तक उन्हें इस गायिका के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उम्र में ज्यादा अंतर इसकी वजह हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X