Respect - इंटरव्यू बीच में छोड़ विनोद खन्ना के परिवार से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना की मौत की खबर सुनकर इंटरव्यू छोड़ परिवार से मिलने गए।
अमिताभ बच्चन ना सिर्फ बॉलीवुड के शहंशाह एक्टिंग के मामले में हैं बल्कि कई मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। अमिताभ बच्चन को आज एक इंटरव्यू के दौरान पता चला कि एक्टर विनोद खन्ना की मृत्यु हो गई । अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर विनोद खन्ना के परिवार से मिलने पहुंचे।
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। खासकर मनमोहन देसाई की अमर अकबर एंथनी में भी दोनों ने साथ में काम किया। इसके अलावा इंसाफ, मुकद्दर का सिकंदर , परवरिश , खून पसीना सहित और भी कई फिल्मों में दोनों साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

जाहिर है अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना की मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। विनोद खन्ना की मृत्यु आज सुबह हुई। पूरा बॉलीवुड इस खबर से गहरे दुख में हैं। स्टार्स ने ट्विटर पर भी शोक प्रकट किया। शाम 4 बजे विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फिलहाल उन्हें उनके पार्थिव शरीर को मालाबार स्थित घर पर रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications