ये है दिल्ली मेरे यार....किसी ने नहीं पहचाना...सड़कों पर घूमा सुपरस्टार!
अमिताभ बच्चन इन दिनों राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र घूम रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अमिताभ को कोई पहचान नहीं पाता है, क्योंकि वह बाहर निकलने से पहले एक नकाब पहन लेते हैं। वो आजकल शूजित सरकार की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए हैं।
एक ब्लॉग में यह अनुभव और कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उन्होंने अपना आधा चेहरा ढका हुआ है। उन्होंने लिखा कि नकाब इतना कमाल है कि दिल्ली की भीड़ भी धोखा खा गई। और यही शायद ज़िंदगी की खासियत है।
[कहां से वायरल हुआ सलमान का ये डॉक्यूमेंट!]
कभी-कभी एक मशहूर व्यक्ति भी मशहूर होने में दिलचस्पी नहीं लेता। यह फिल्म अनिरूद्ध राय चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका नाम पिंक होगा। इसके अलावा बिग बी सुजॉय घोष की तीन में भी दिखाई देंगे।
देखिए बिग बी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












